नवगछिया – नवगछिया के नवोदित लोक गायक मनीष पांडव के देवी गीत चढ़ ले दशहरा नाम के संगीत अलबम का लोकार्पण बुधवार को किया गया. अलबम मां गायत्री स्टूडियो दरभंगा द्वारा तैयार किया गया है. अलबम के सभी गीतों को मनीष पांडव ने आवाज दी है.

संगीत और गीत मैथिली लोक गायक धर्मेन्द्र निर्मलिया का है तो वीडियो अलबम में मनीष पांडव, सोनम सिंह, राजा पांडेय, विक्की, चांदनी ने काम किया है. वीडियो के डायरेकयर डीजे संजय हैं.


लोकगायक धर्मेंद्र निर्मलिया ने कहा कि उनकी पूरी टीम नये और प्रतिभावान कलाकारों को अवसर प्रदान करती है. अश्लीलता का हमेशा से उनकी टीम ने विरोध किया है, गंदा गाने वालों के विरूद्ध वे लोग अभियान भी चला रहे हैं.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
