नारायणपुर। नारायणपुर प्रखंड की शाजादपुर पंचायत के नूरुद्दीनपुर क्षेत्र में मंगलवार देर शाम गंगा की उपधारा में एक नाव पलट गई। नाव पर करीब 20 किसान और मजदूर सवार थे। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

जानकारी के अनुसार, शाजादपुर पंचायत के लोग रोजाना बैकठपुर पंचायत के बिचली दियारा में फसल काटने और सब्जियां तोड़ने के लिए गंगा की उपधारा पार कर जाते हैं। मंगलवार की शाम भी किसान और मजदूर काम खत्म कर नाव से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार होने के कारण वह अचानक असंतुलित होकर पलट गई।

घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी राजेश कुमार, आपदा मित्र सूरज कुमार, निशांत कुमार, गौतम कुमार और सिकंदर कुमार तुरंत घाट की ओर पहुंचे। स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे का स्थान गांव से करीब पांच सौ मीटर दूर था। इन लोगों को दौड़ता देख अन्य ग्रामीण भी गंगा किनारे पहुंच गए और सभी ने मिलकर नदी में गिरे लोगों को बाहर निकाला।

इस हादसे में आशा कार्यकर्ता संजू देवी, सविता देवी, प्रमोद मंडल, रविंद्र कुमार और मनोज कुमार समेत अन्य लोग नाव पर सवार थे। कुछ लोगों को हल्की चोटें भी आईं, लेकिन समय रहते राहत और बचाव कार्य शुरू होने से बड़ा हादसा टल गया।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षित नाव परिचालन, क्षमता निर्धारण और स्थायी निगरानी की व्यवस्था की जाए।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet