नवगछिया में गंगा पार करते स्टीमर पर भोजपुरी गाने पर लड़कियों ने लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

नवगछिया। गंगा पार करने के दौरान रविवार को एक स्टीमर पर कुछ लड़कियों के भोजपुरी गाने पर डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़कियां स्टीमर पर भोजपुरी गाने की धुन पर जमकर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। इस दौरान स्टीमर पर मौजूद पुलिसकर्मी और संचालन कर्मी मूकदर्शक बने रहे।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 552

बताया जा रहा है कि स्टीमर पर मौजूद कई यात्रियों ने इस पूरे घटनाक्रम का अपने मोबाइल में वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना के बाद स्टीमर पर सुरक्षा और प्रशासनिक निगरानी को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

दरअसल, प्रशासन की ओर से स्टीमर पर फोटो और वीडियो बनाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद स्टीमर पर इस तरह की गतिविधियां कैसे हुईं और मौके पर मौजूद कर्मियों ने इसे रोकने की कोशिश क्यों नहीं की, यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

स्टीमर पर यात्रियों की सुरक्षा और नियमों के पालन की जिम्मेदारी संबंधित कर्मियों की होती है। ऐसे में वायरल वीडियो ने प्रशासनिक व्यवस्था और निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *