नवगछिया। नवगछिया पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने इस्माईलपुर दियरा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से अवैध हथियार और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई को दियारा क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बुधवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इस्माईलपुर दियरा इलाके में कुछ अपराधी फसल लूटपाट और क्षेत्र में दहशत फैलाने की योजना बना रहे हैं। साथ ही उनके पास हथियार होने की भी सूचना थी।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए 24 मार्च 2026 की रात एसपी के निर्देश पर नवगछिया पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गंगा दियरा क्षेत्र में सघन छापेमारी अभियान चलाया।

फुलकिया दियारा से कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान पुलिस ने फुलकिया दियारा से कमलाकुंड, इस्माईलपुर निवासी कुख्यात अपराधी मुकेश यादव को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक देशी कट्टा और 27 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

वहीं, पुलिस ने लतरा, गोपालपुर निवासी राजू यादव को भी गिरफ्तार किया। उसके पास से 4 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इस प्रकार दोनों अपराधियों के पास से कुल 31 जिंदा कारतूस बरामद हुए।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

इस्माइलपुर थाना प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर ही यह छापेमारी की गई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण दोनों अभियुक्तों को मौके से दबोच लिया गया।

मुकेश यादव पर पहले से दर्ज हैं 8 मामले

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार मुकेश यादव का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट समेत कुल 8 आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। वहीं, पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इन अपराधियों के पास हथियार और कारतूस कहां से आए तथा वे किस वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे।

इस मामले में इस्माईलपुर थाना में संबंधित धाराओं के तहत कांड दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

दियारा क्षेत्र में अभियान रहेगा जारी

एसपी राजेश कुमार ने कहा कि दियारा क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए आगे भी इस तरह के विशेष अभियान लगातार चलाए जाएंगे, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे और अपराधियों पर नकेल कसी जा सके।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet