नवगछिया अनुमंडल में सोमवार देर रात आए तेज आंधी-तूफान और बारिश का असर रेलवे परिचालन पर भी देखने को मिला। नारायणपुरबिहपुर रेलखंड के बीच रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिर जाने से कई ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो गई।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रैक बाधित होने के कारण गाड़ी संख्या 15659 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-अगरतला एक्सप्रेस को नारायणपुर स्टेशन पर रोकना पड़ा। इसके अलावा अमृत भारत एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का परिचालन विलंब से हुआ।

युद्ध स्तर पर चला राहत कार्य

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे की तकनीकी और ट्रैक मरम्मत टीम मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने ट्रैक पर गिरे पेड़ को हटाने और लाइन को सुरक्षित करने का काम युद्ध स्तर पर शुरू किया। कई घंटों की मशक्कत के बाद धीरे-धीरे रेल परिचालन सामान्य करने की प्रक्रिया शुरू की गई।

यात्रियों को हुई परेशानी

ट्रेनें रुकने और देरी से चलने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन पर लंबे समय तक यात्री ट्रेनों के परिचालन सामान्य होने का इंतजार करते रहे।

लगातार खराब मौसम और तेज आंधी-बारिश के कारण रेलवे प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। अधिकारियों ने कहा है कि मौसम सामान्य होने तक ट्रैक और विद्युत लाइनों की लगातार निगरानी की जा रही है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet