नवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनएच-31 पर पचरुखी के पास वाहन जांच के दौरान एक संदिग्ध कार से 143.250 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने चालक अमन कुमार सहित तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में शराब मिली। कार्रवाई के तहत शराब के साथ कार और मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है। सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
वहीं, इस्माइलपुर थाना पुलिस ने भी अलग कार्रवाई करते हुए दो अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे अभियान से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।


