नवगछिया/भागलपुर।विक्रमशिला से कटरिया के बीच प्रस्तावित रेल पुल निर्माण परियोजना को लेकर भूमि सर्वे का कार्य शुरू कर दिया गया है। रेलवे की ओर से परियोजना के लिए कुल 421.6036 एकड़ भूमि की सूची जिला भू-अर्जन कार्यालय को उपलब्ध करा दी गई है।
Total Downloads: 292
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस रेल परियोजना के लिए 16 गांवों की जमीन की आवश्यकता होगी। चयनित भूमि में मुख्य रूप से परती भूमि, धनहर, रास्ता और भीठ शामिल हैं। इससे पूर्व रेलवे द्वारा ड्रोन सर्वे के माध्यम से 18 मौजों में जमीन की पहचान की जा चुकी है।
रेल पुल के निर्माण की जिम्मेदारी इंडियन रेलवे कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (इरकॉन) को सौंपी गई है। भूमि सर्वे के बाद आगे की प्रक्रिया में मुआवजा निर्धारण और अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

इस रेल पुल के निर्माण से क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी को मजबूती, यातायात में सुविधा और स्थानीय विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
