नवगछिया/इस्माईलपुर: नवगछिया और इस्माईलपुर प्रखंड के विभिन्न पैक्सों में अध्यक्ष एवं सभी सदस्यों के चुनाव को लेकर प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है।
Total Downloads: 49
प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी जितेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नवगछिया प्रखंड के ढोलबज्जा, खैरपुर, कदवा एवं जमुनिया पैक्स में मतदान कराया जाएगा। वहीं इस्माईलपुर प्रखंड के कमलाकुंड पैक्स में भी चुनाव होगा।
निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार नामांकन 6 एवं 7 मार्च को होगा, जबकि मतदान सह मतगणना 18 मार्च को संपन्न कराई जाएगी। चुनाव को लेकर सभी आवश्यक अधिसूचनाएं जारी कर दी गई हैं, जो 20 मार्च तक प्रभावी रहेंगी।

प्रशासन ने शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने की तैयारी शुरू कर दी है।
