खरीक: विद्युत उपकेंद्र खरीक में शुक्रवार को मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके कारण सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक करीब तीन घंटे पूरे प्रखंड में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
बिजली कंपनी के जेई राकेश रंजन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले ही बिजली से जुड़े आवश्यक कार्य निपटा लें, ताकि आपूर्ति बाधित रहने के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
मेंटेनेंस कार्य पूरा होते ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।


