बिहपुर : मिली गुप्त सूचना पर बुधवार की शाम में एएलटीएफ बिहपुर के साथ एसआई ‘मणि पासवान ने थानाक्षेत्र के मिलकी में छापेमारी कर एक महिला तस्कर को पांच लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया गिरफ्तार महिला चुनमुन देवी तस्कर सहरसा जिले के बख्तियापुर थानाक्षेत्र की रहने वाली है।
मामले में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। वहीं गुरूवार की सुबह शराब पहुंचाने की मिली सूचना पर बिहपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बभनगामा बातार से खरीक प्रखंड के खैरपुर निवासी तस्कर सुनील मंडल को शराब की होम डिलेवरी करते हुए दस लीटर देसी शराब व बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया।

