नवगछिया। फाल्गुणोत्सव के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्याम भक्त मंडल रजि० के तत्वावधान में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
Total Downloads: 51
दिनांक 26 फरवरी 2026, गुरुवार को नवगछिया के मारवाड़ी विवाह भवन रोड स्थित रवि सर्राफ के कार्यस्थल परिसर में श्री श्याम प्रभु खाटू नरेश की पावन ज्योत विधिवत प्रज्वलित की गई। इसके पश्चात 27 फरवरी 2026, शुक्रवार की सुबह 7:00 बजे मारवाड़ी विवाह भवन रोड, नवगछिया से श्री श्याम मंदिर, मंदरोजा (भागलपुर) तक भव्य निशान शोभा यात्रा निकाली गई।
इस धार्मिक यात्रा में लगभग 400 श्रद्धालुओं ने भाग लिया और सभी श्रद्धालु पैदल सड़क मार्ग से जयकारों के साथ यात्रा में शामिल हुए। पूरा वातावरण भक्ति एवं श्रद्धा से सराबोर रहा।

यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं की सेवा की व्यवस्था की गई। तेतरी फूड प्लाजा पर श्याम दीवाने, वैभव होटल पर बाबा का हुक्म, परवत्ता में अवधेश साहू तथा भागलपुर स्थित विक्रमशिला के निकट चाणक्य कॉलोनी में केंद्रीय यात्री सेवा संघ के तत्वावधान में विष्णु खेतान द्वारा श्रद्धालुओं के लिए शीतल जल, शरबत, लस्सी, फल, मेवा एवं फलाहारी प्रसाद की व्यवस्था की गई।
इस आयोजन को सफल बनाने में श्याम भक्त मंडल के साथ-साथ नगरवासियों का भी सराहनीय सहयोग एवं उत्साह देखने को मिला।
