विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज निर्माण को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के जीएम स्तर के छह अधिकारी मंगलवार को भागलपुर पहुंच गए। उनके साथ तकनीकी टीम के कई सदस्य भी मौजूद हैं। बुधवार से निर्माण कार्य की तैयारी शुरू कर दी जाएगी। अधिकारियों के अनुसार सभी प्रक्रिया पूरी होने पर बुधवार से ही काम शुरू हो सकता है, अन्यथा गुरुवार से निर्माण कार्य तेज गति से शुरू होगा।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

जिलाधिकारी ने बताया कि बेली ब्रिज निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्री मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भागलपुर पहुंच जाएगी। वहीं, बीआरओ की टीम लगातार पहुंच रही है और निर्माण स्थल का निरीक्षण कर तकनीकी खाका तैयार किया जा रहा है।

सुरक्षा व्यवस्था रहेगी कड़ी

बेली ब्रिज निर्माण के दौरान जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे। निर्माण स्थल पर बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक रहेगी। इसके साथ ही तैयार होने वाले स्ट्रक्चर की सुरक्षा के लिए भी विशेष व्यवस्था की जाएगी।

फिलहाल सेतु पर मार्किंग सहित अन्य प्रारंभिक कार्य जारी है। प्रशासन ने विक्रमशिला सेतु की सुरक्षा बढ़ाते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी है।

15 मई को सेतु का निरीक्षण करेंगे पथ निर्माण मंत्री

ई. शैलेंद्र ने कहा कि वह 15 मई को भागलपुर पहुंचकर विक्रमशिला सेतु की वर्तमान स्थिति का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वे गंगा नदी में चल रही नाव परिचालन व्यवस्था का भी जायजा लेंगे।

मंत्री ने बताया कि पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सेतु की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली है। भागलपुर दौरे के दौरान वे जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि नए एलाइनमेंट और संबंधित योजनाओं के कार्यान्वयन में तेजी लाई जाए तथा निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ कराया जाए।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet