भागलपुर जिले के शाहकुंड थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अनिल Kumar साह को एक महिला से कथित अश्लील बातचीत के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। इस मामले का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

वायरल ऑडियो में कथित तौर पर थानाध्यक्ष महिला से आपत्तिजनक और निजी बातें करते सुनाई दे रहे हैं। ऑडियो में वह महिला से कहते हैं, “तुम बहुत खूबसूरत हो… हम तुम्हारा ख्याल रखेंगे। वीडियो कॉल क्यों नहीं करती हो, रिचार्ज नहीं है तो करा लो।” इसके अलावा भी कई निजी टिप्पणियां ऑडियो में सुनाई दे रही हैं।

जानकारी के अनुसार, महिला का संपर्क थाना प्रभारी से उसके पति से जुड़े एक मामले के सिलसिले में हुआ था। महिला ने एसएसपी प्रमोद कुमार यादव को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि थाना प्रभारी मदद के बहाने लगातार निजी बातचीत करते थे और करीब आने की कोशिश कर रहे थे।

मामला तब और गंभीर हो गया जब यह बात सामने आई कि थानाध्यक्ष महिला से संवेदनशील एवं गोपनीय मामलों की चर्चा भी करते थे। सुल्तानगंज नगर परिषद शूटआउट केस से जुड़ी जानकारी साझा करने को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं।

हालांकि, इंस्पेक्टर अनिल कुमार साह ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने दावा किया कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। उनका कहना है कि एक यूट्यूबर को जेल भेजने के बाद उसी ने महिला को आगे कर उन्हें जाल में फंसाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि उनकी कोई गलत मंशा नहीं थी और न ही उन्होंने महिला से कोई अनुचित बातचीत की।

इधर, भागलपुर पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराई। एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि वायरल ऑडियो की जांच में मोबाइल से हुई ऑडियो और वीडियो कॉल की बातचीत सत्य पाई गई। महिला पुलिस टीम की निगरानी में पीड़िता से पूछताछ भी की गई है।

एसएसपी ने यह भी कहा कि महिला से टाइप किए गए आवेदन पर अंगूठा लगवाने वाले व्यक्ति के खिलाफ भी आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा।

जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद आईजी विवेक कुमार ने शाहकुंड थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अनिल कुमार साह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई एसएसपी की अनुशंसा पर की गई। नए थानाध्यक्ष की नियुक्ति तक थाना का प्रभार सहायक थानाध्यक्ष को सौंपा गया है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet