मार्च में मुंबई के शिवड़ी हॉस्पिटल के जनरल वार्ड में इलाज करा रही पूजा डडवाल का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वे अपनी मदद के लिए गुहार लगाती नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सलमान खान के एनजीओ बीइंग ह्यूमन ने उनकी मदद की। रिकवर होने के बाद पूजा को 7 अगस्त को हाॅस्पिटल से डिस्जार्च कर दिया गया है। पूजा ने गोआ जाने से पहले एक अखबार को दिए इंटरव्यू में मदद करने के लिए सलमान खान का शुक्रिया अदा किया है।
Total Downloads: 83
डॉक्टर ने बताया बेहतर हैं पूजा : इंटरव्यू में पूजा ने यह भी बताया- “कपड़े, साबुन, खाना और दवाओं से लेकर जरूरत का हर सामान और देखरेख सलमान के फाउंडेशन ने ही किया। अगर आज मैं जिंदा हूं तो सिर्फ सलमान की वजह से।”
– पूजा के डॉक्टर ललित आनंदे का भी कहना है कि मल्टीविटामिन और सप्लीमेंट्स लेने के बाद पूजा की बीमारी में काफी सुधार हुआ है।
गोवा में कसीनो मैनेज करती थीं पूजा : बीमारी से पहले पूजा गोआ में कसीनो मैनेज करती थीं। पूजा के मुताबिक- “तकरीबन साल भर पहले चला कि मुझे टीबी हो चुका था।मैं पिछले कुछ सालों से गोवा में कसीनो मैनेज करती थी। बीमारी की हालत में मेरे पास बिल्कुल भी पैसे नहीं बचे थे। मैं चाय-पानी तक के लिए तक दूसरों पर डिपेंड हो गई थी।”

– पूजा के करीबियों के मुताबिक, बीमारी के चलते उनके पति और फैमिली वालों ने उन्हें अकेला छोड़ दिया। सही इलाज न होने से हालत और बिगड़ती गई।
रवि किशन ने भी भेजी मदद :रवि किशन ने पूजा की मदद के लिए अपने साथी पप्पू यादव को भेजा था। पप्पू ने ही अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें पूजा जनरल वॉर्ड में नजर आ रही थीं और रवि किशन की ओर से एक शख्स उन्हें फल और पैसे दे रहा था।
– एक बातचीत में रवि किशन ने बताया कि सालों पहले उन्होंने पूजा के साथ डायरेक्टर विनय लाड की एक फिल्म में काम किया था।

