सुल्तानगंज में उत्तरवाहिनी गंगा तट पर अजगैबीनाथ मंदिर सीढ़ी घाट होते हुए मुरली पहाड़ तक रिवरफ्रंट प्लेटफार्म बनेगा। पर्यटन विभाग के अपर सचिव उदय कुमार सिंह ने डीएम से स्थायी संरचना के निर्माण के लिए उपलब्ध भूमि से संबंधित अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा है।

रिवरफ्रंट प्लेटफार्म की लंबाई 170 मीटर और चौड़ाई 125 मीटर होगी। यह 3.32 एकड़ जमीन में बनाने की योजना है। यह नदी खाते की सरकारी जमीन में बनाया जाएगा। आयुक्त राजेश कुमार ने बताया कि पर्यटन विभाग से स्वीकृति मिल चुकी है। अनापत्ति प्रमाण पत्र भी जल्द भेज दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उज्जैन के सिप्रा नदी की तर्ज पर डिजाइन बनाकर विभाग को भेजा गया है। प्लेटफार्म बनने से कांवरियों को काफी सुविधाएं मिलेगी। बाकी समय में स्थानीय लोग भी परिवार के साथ शाम में बैठकर गंगा का लुफ्त उठा सकते हैं। यह क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने बताया कि प्लेटफार्म पर स्नानागार, बैठने के लिए बेंच, शौचालय, रोशनी आदि की बेहतर व्यवस्था की जाएगी। एक तरफ प्रशासनिक भवन और नियंत्रण कक्ष बनाने की योजना है। सीढ़ी की बनावट ऐसी होगी कि पानी कम या अधिक होने पर भी लोगों को परेशानी नहीं होगी। डीएम, एसएसपी सहित अन्य विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक में रिवरफ्रंट प्लेटफार्म बनाने का निर्णय लिया गया था।

उम्मीद है कि वित्तीय वर्ष में राशि आवंटित कर दी जाएगी। इसके बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी। एक-डेढ़ साल में प्लेटफार्म तैयार हो जाने की उम्मीद है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *