पटना: पटना विश्वविद्यालय में शिक्षकों की घोर कमी है. इसे लेकर राज्यपाल लालजी टंडन ने विश्वविद्यालय प्रशासन को अतिथि शिक्षकों की बहाली के लिए हरी झंडी दिखा दी है. ऐसे में पीयू प्रशासन ने अतिथि शिक्षकों की बहाली के लिए आनलाईन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
इस आवेदन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर तक दी गई है. गौरतलब है कि इस बार कुल 124 अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी. इसमें सबसे अधिक 17 सीटें फिजिक्स में है. लॉ को छोड़कर 25 विषयों में 110 अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी. जबकि लॉ में कुल 14 अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति होगी.

25 अक्टूबर तक किया जा सकेगा आवेदन
इसके लिए 25 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा, जबकि 31 अक्टूबर तक आवेदन को पटना विश्वविद्यालय के मुख्यालय भेजा जा सकता है.


