अनलॉक-04 के तहत बिहार में होटलों-रेस्टोरेंटों में बैठकर जायकों का लुत्फ उठाने की भी इजाजत मिल गई है। लेकिन इसके लिए कुछ नियमों का पालन करना होगा। होटल-रेस्टोरेंट 50 प्रतिशत बैठने की क्षमता के साथ चलाए जा सकेंगे। गौरतलब है कि अभी तक होटलों-रेस्टोरेंटों को सिर्फ होम डिलेवरी करने की ही इजाजत थी।
Total Downloads: 92
सोमवार को क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक के बाद सीएम नीतीश कुमार ने बिहार में अनलॉक-04 के लिए नई गाइडलाइन्स का ऐलान किया। इस बैठक में अनलॉक-1 से लेकर अनलॉक-4 तक के परिणामों की समीक्षा की गई। पाया गया कि अनलॉक के बावजूद राज्य में कोरोना के मामलों में कमी आई है। लिहाजा सरकारी-गैर सरकारी दफ्तरों और स्कूल-कालेजों को खोलने का वक्त आ गया है। सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट करके जानकारी दी कि अब राज्य में सरकारी और निजी सभी कार्यालय सामान्य तौर पर काम कर सकेंगे। इसके साथ ही उन्होंने स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को भी खोला जाएगा। अभी 11वीं और 12वीं या इसके ऊपर के ही छात्र-छात्राओं को बुलाने का निर्देश दिया गया है। अभी 50 प्रतिशत छात्र ही बुलाए जाएंगे। 18 से अधिक उम्र वाले छात्रों के अलावा स्कूल-कालेज के स्टाफ के टीकाकरण पर जोर दिया जाएगा। 10वीं तक के स्कूल फिलहाल बंद रहेंगे।


अनलॉक-03 तक रेस्टारेंट और खाने-नाश्ते की दुकानों को सिर्फ होम डिलीवरी की इजाजत थी लेकिन अब सरकार ने इन्हें खोलने की इजाजत दे दी है। सरकार इस संबंध में विस्तृत गाइडलाइन जल्द ही जारी करेगी। वैसे अभी बताया गया है कि 50 प्रतिशत बैठने की क्षमता के साथ इनका संचालन किया जा सकेगा।
कल खत्म हो रही है अनलॉक-3 की मियाद
बिहार में अनलॉक-3 की मियाद कल यानी छह जुलाई को खत्म हो रही है। सात जुलाई से अनलॉक-04 के दिशानिर्देश लागू होंगे। उम्मीद है कि अनलॉक-04 के परिणामों की समीक्षा के बाद सरकार अनलॉक-05 में हाईस्कूल तक के विद्यलयों को खोलने के साथ ही कई और रियायतों का भी ऐलान कर सकती है।
