नवगछिया : रंगरा ओपी पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे दो आरोपित को मुरली गांव से हथियार के साथ गिरफ्तार किया। आरोपित ओपी क्षेत्र के सहोड़ा निवासी अरविंद यादव, राहुल कुमार हैं। आरोपित के पास से पुलिस ने दो देशी कट्टा 12 राउंड जिंदा कारतुस बरामद किया।

इस संबंध में रंगरा ओपी प्रभारी महताब खां ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो अपराधी हथियार लेकर किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने बासा की ओर जा रहे हैं। पुलिस ने सत्यापन के लिए छापेमारी किया तो दोनो आरोपित पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने दोनो को खदेर कर पकड़ा।

दोनो की तलाशी लिया तो हथियार व गोली बरामद हुआ। दोनो को हथियार व गोली के साथ गिरफ्तार किया। दोनो आरोपित के विरूद्ध रंगरा ओपी प्रभारी महताब खां के बयान पर आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। पुलिस ने दोनो आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया हैं। दोनो आरोपित का आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *