रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। आपकी ट्रेन कहां है और कब पहुंचेगी। यह जानने के लिए पूछताछ केंद्र और फोन का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। अब रेलवे ही खुद मोबाइल फोन पर ट्रेन की लाइव स्टेटस भेजेगा। पहले सिर्फ मोबाइल फोन पर टिकट कंफर्म या वेटिंग का ही संदेश मिलता है। लेकिन अब पूर्व रेलवे में भी मोबाइल लाइव ट्रेन मैसेज अलर्ट की सुविधा शुरू होने वाली है।

अब तक ट्रेनों की लेटलटतीफी के कारण यात्रियों को काफी असुविधा होती थी। ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान की सही सूचना नहीं मिलती थी। ऐसे में यात्री ट्रेन के समय पर स्टेशन पहुंचते थे। इस कारण स्टेशन पर भीड़-भाड़ भी बढ़ जाता था। इस कारण अब रेलवे ने यात्रियों के मोबाइल पर लाइव स्टेटस की जानकारी देने का फैसला किया है।

अभी 139 और लाइव पर लेते थे जानकारी

वर्तमान में यात्री ट्रेन की लाइव जानकारी लेने के लिए 139 पर कॉल और नेट पर लाइन रनिंग के जरिए जानकारी लेते है। वहीं, इसके अलावा कई यात्री स्टेशन पर आने के बाद पूछताछ पर जानकारी लेते हैं।

ई-टिकट वाले को भी सुविधा

लाइव रनिंग की सुविधा ई-टिकट वाले यात्रियों को भी दी जाएगी। स्टेशनों से निर्धारित समय से एक घटा से अधिक लेट से खुलने पर यात्रियों को मोबाइल पर मैसेज मिलेगा। वहीं अचानक रद होने वाली ट्रेनों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

पर्ची पर यात्रा करने वाले का होना चाहिए नंबर

इसके तहत आरक्षण काउंटर से टिकट लेने के वक्त मागपत्र पर मोबाइल नंबर अंकित करना अनिवार्य है। रेलवे बोर्ड ने यात्रियों की परेशानी को कम करने के लिए नई व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है। आरक्षित यात्रियों के मोबाइल पर जंक्शन से खुलने वाली ट्रेन के एक घटा से अधिक लेट होने पर मैसेज आएगा।

रेल सॉफ्टवेयर से जुड़ेगा नंबर

आरक्षण पर्ची पर दिए गए नंबर रेलवे के सॉफ्टवेयर क्रिस से जुड़ा रहेगा। यात्री के नंबर को रेलवे लाइव स्टेटस के गु्रप में जोड़ेगी। पूर्व रेलवे के मालदा मंडल में अभी बर्थ कंफर्म की ही सूचना आती है। लेकिन जल्द ही ट्रेन के लाइव होने की जानकारी भी मिलनी शुरू हो जाएगी।

विलंब से चलने वाली ट्रेनों की जानकारी यात्रियों को मोबाइल पर ही दी जाएगी। इसके लिए यात्रियों को नेट का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कुछ जोन में लागू हो गया है। शेष अन्य जोन में भी यह सुविधा जल्द शुरू हो जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *