भागलपुर : डीएम प्रणव कुमार ने मंगलवार को जयप्रकाश उद्यान सह सैंडिस विकास समिति के साथ मैदान व पार्क के विकास को लेकर चर्चा की. समिति ने सैंडिस में किसी भी तरह के निजी आयोजन नहीं करने की मांग की, इस पर डीएम ने ऐसे निजी आयोजन पर रोक लगाने की बात कही. उन्होंने कहा कि सैंडिस में हरियाली बढ़ाई जायेगी, इसको लेकर वन प्रमंडल अधिकारी को वहां पर पौधरोपण अधिक से अधिक करने का निर्देश दिया. पुराने गिरे पेड़ को हटाने का काम जल्द शुरू करने का उन्होंने निर्देश दिया.

सैंडिस में रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर भी काम होगा, ताकि बारिश के जल का संचयन हो सके. इस दौरान स्मार्ट सिटी कंपनी लिमिटेड के सीइओ सह नगर आयुक्त जे प्रियदर्शिनी व अन्य कंपनी अधिकारियों ने दावा किया कि 15 दिनों के अंदर सैंडिस के विकास का काम दिखने लगेगा. पूरा प्राेजेक्ट तैयार है और उसे धरातल पर उतारा जायेगा. मौके पर एडीएम राजेश झा राजा, सामान्य शाखा के प्रभारी पदाधिकारी मनोज कुमार के अलावा समिति के अध्यक्ष डॉ डीपी सिंह, रवि कुमार आदि थे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *