नारायणपुर : प्रखंड के रायपुर पंचायत के कुशाहा निवासी पुरण शर्मा की पुत्री मध्य बिधालय कुशाहा के सातवीं कक्षा की छात्रा अभिलाषा कुमारी (15) की मौत मंगलवार को कोसी नदी में बदला नगड़पारा कोसी तटबंध के कुशाहा पश्चिमी ढाला के पास स्नान करने के दौरान डुबने से मौत हो गई.

ग्रामीण गोताखोर की मदद से शव को कोसी नदी से बाहर निकाला गया. कोसी नदी से शव निकलते ही मृतक के परिजन मां सलीता देवी, पिता पुरण शर्मा, भाई नीरज, प्रमुख, अंकुश एवं बहन सीमा, रीमा का रो रो कर बुरा हाल था. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक छात्रा अभिलाषा पढने में तेज व मृदभाषी एवं मिलनसार थे.

समाजसेवी प्रमोद शर्मा ने आपदा पदाधिकारी सह सीओ एवं भवानीपुर पुलिस को घटना की जानकारी दी एवं मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की. आपदा पदाधिकारी सह सीओ रामजपी पासवान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आपदा विभाग से मिलने वाली राशि मृतक के परिजनों को दि जाएगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *