बिहार में तीन सीटों पर चल रही उपचुनाव की मतगणना के नतीजे आ गए हैं, लोकसभा की अररिया सीट और जहानाबाद की विधानसभा सीट पर राजद के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।। नतीजे आने के पहले ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर परोक्ष रुप से नीतीश कुमार और भाजपा पर तंज कसा है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

तेजस्वी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि आपने ‘लालू’ को नहीं एक विचार को क़ैद किया है। यही विचार और धारा आपके अहंकार को चूर-चूर करेगी। हमने जनता की अदालत में बड़ी विनम्रता से अपनी बात रखी। जनता के प्यार ने विनम्रता और शक्ति प्रदान की है बाक़ी लोकतंत्र में जीत-हार चलती रहती है।

राजद की जीत पर उमर अब्दुल्ला ने तेजस्वी यादव को बधाई दी और कहा कि उपचुनाव में राजद ने बेहतर प्रदर्शन किया है।

बिहार की तीन सीटों में से दो सीटों पर राजद की हुई जीत के बाद राजद नेता और कार्यकर्ताओं में गजब का जोश देखा जा रहा है। अररिया से राजद उम्मीदवार सरफराज आलम और जहानाबाद से राजद उम्मीदवार सुदय यादव ने जीत हासिल की है। भभुआ से बीजेपी की उम्मीदवार रिंकी रानी पांडेय ने जीत हासिल किया है।

पटना स्थित राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर शुरूआती रूझानों को लेकर कोई भी हलचल देखने को नहीं मिल रही थी। लेकिन जीत की खबर मिलते ही कार्यकर्ता सड़कों पर आ गए और अबीर-गुलाल की होली खेली और मिठाईयां बांटीं हैं।

पटना में राबड़ी जहां टीवी सेट पर स्थानीय नेताओं के साथ रूझानों को देख रही थीं वहीं दिल्ली से तेजस्वी और मीसा भी नतीजों का पल-पल का अपडेट ले रहे थे। राज्य की जहानाबाद और भभुआ विधानसभा सीट और अररिया लोकसभा सीट पर रविवार को उपचुनाव के लिए वोट डाले गए थे।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet