छपरा: अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस क्लब्स इंटरनेशनल की स्थानीय इकाई लायंस क्लब छपरा के तत्वावधान में आगामी 17 व 18 मार्च को दो दिवसीय जिला वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया जायेगा. इस 37 वें वार्षिक अधिवेशन का उद्घाटन बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी करेंगे. उद्घाटन सत्र में बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय तथा लायंस इंटरनेशनल डायरेक्टर बीके लूथरा विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे.

छपरा में पहली बार जिला अधिवेशन का हो रहा आयोजन
17 व 18 मार्च को होगा आयोजन

लायंस क्लब डिस्ट्रिक 322 ई के उपजिलापाल डॉ एसके पांडेय ने प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम के सम्बंध में विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह आयोजन पहली बार छपरा में हो रहा है जो स्थानीय इकाई के लिये एक बड़ी उपलब्धि है. आयोजन में सम्पूर्ण बिहार व झारखंड के कुछ क्षेत्र के कुल 130 क्लबों से लगभग 700 डेलीगेट्स शामिल होंगे. राजेन्द्र सरोवर के समीप रेल सामुदायिक भवन में आयोजित इस कार्यक्रम के पहले दिन उद्घाटन के बाद वेलकम स्पीच व सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ विभिन्न जिलों से आये डेलीगेट्स का स्वागत किया जायेगा. वहीं 18 मार्च को सुबह आठ बजे से राजेंद्र स्टेडिमय से शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए क्लब द्वारा एक मार्च पास्ट निकाला जायेगा जिसमें सभी क्लब के प्रतिनिधि अपने ग्रुप के साथ शामिल होंगे.

समापन सत्र में उपजिलापाल डॉ एसके पांडेय को डिस्ट्रिक गवर्नर चुना जायेगा. दो दिनों तक कार्यक्रम में अलग-अलग विषयों पर चर्चा के साथ आगामी योजनाओं की घोषणा होगी. प्रेस वार्ता में कार्यक्रम संयोजक डॉ यूके पाठक, छपरा इकाई के अध्यक्ष प्रहलाद सोनी, सचिव अजय कुमार सिन्हा, राजेश नाथ प्रसाद, गणेश पाठक, नवीन कुमार, आनंद कुमार अग्रहरि, रजनीश कुमार, प्रकाश राज, धर्मेन्द्र रस्तोगी, कबीर अहमद, अली अहमद आदि मौजूद रहे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *