सात निश्चय योजना में बरती गई लापरवाही व योजना की आढ़ में अवैध उगाही व योजना की राशि के हुए बंदरबांट की होने की बात सामने आने लगी है। प्रशासनिक स्तर से की गई जांच में जांच टीम ने अवैध उगाही व अधूरा काम कर राशि का उठाव करने की बात को भी सही पाया है। सात निश्चय के इस योजना में नवगछिया प्रखंड के जामुनिया पंचायत के जमुनिया पंचायत के वार्ड संख्या 13 के वार्ड सदस्य अनिल साह की लापरवाही व अवैध उगाही की बात सत्य पाई गई है।
Total Downloads: 165
वार्ड द्वारा शौचालय की राशि भुगतान में अवैध रूप से लाभुकों से लिए गए पैसे एवं नलजल योजना में किए गए कार्य की गलत रिपोर्ट देकर उठाव किए गए राशि वसूली करने एवं वार्ड सदस्य के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई का आदेश लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मुकेश कुमार ने नवगछिया बीडीओ को दिया है। उन्होंने नवगछिया बीडीओ को कार्रवाई कर कार्यालय को सूचित करने का निर्देश दिया है।

लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने दायर वाद पर कराई जांच तो हुआ भंडाफोड़
बताया जाता है कि जमुनिया पंचायत के वार्ड 13 निवासी अशोक कुमार साह ने नवगछिया लोक शिकायत निवारण कार्यालय में वार्ड में हुए सात निश्चय योजना के कार्य में अनियमितता व शौचालय योजना की राशि में लाभुकों से दो हजार रुपये प्रति लाभुक से अवैध रूप से वसूली करने का बाद ही योजना की राशि का भुगतान करने का आरोप लगाते हुए वाद दायर किया था। वाद दायर करने के बाद लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के निर्देश पर बीडीओ की टीम पूरे मामले की जांच की जिसमें मामला सही पाया गया।


