नवगछिया अनुमंडल में इस बार हो रहे कटाव निरोधी कार्य का निरीक्षण शनिवार को जल संसाधन मंत्री संजय झा करेंगे। मंत्री के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को लेकर जल संसाधन विभाग द्वारा जोरों तैयारी की जा रही है। मंत्री पहले नारायणपुर के नगरपारा पहुचेंगे। इसके बाद दोपहर 3:00 बजे इस्माइलपुर स्पर संख्या 1 से 9 व मदरौनी में कटाव निरोधी कार्य का जायजा लेंगे। जल संसाधन विभाग द्वारा इस्माइलपुर-बिंद टोली के बीच स्तर पर बने जल संसाधन विभाग के कैंप कार्यालय को सुसज्जित कर लिया गया है।

कैंप कार्यालय में मंत्री के आगमन को लेकर एसी लगाई गई है। इस वर्ष जल संसाधन विभाग द्वारा अनुमंडल में गंगा व कोसी नदी के कटाव को रोकने के लिए लगभग एक करोड़ की लागत से कटाव निरोधी का कार्य कराया गया है। इस्माइलपुर से बिंद टोली के बीच गंगा नदी में के कटाव को रोकने के लिए 55 करोड़ की लागत से कटाव निरोधी कार्य कराया गया है। जबकि कोसी नदी के तटबंधाें पर लगभग 44 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।

जल संसाधन विभाग काम को पूरा कर लिए जाने का दावा किया जा रहा है। विभाग के दावे मंत्री के निरीक्षण के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। शुक्रवार को जल संसाधन विभाग के अभियंताओं द्वारा आनन-फानन में काम कराया जा रहा था। मालूम हो कि जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव ने 10 जून तक कटाव निरोधी कार्य को पूर्ण करने का निर्देश जल दिया था। लेकिन उनके निर्देश के बाद भी 10 जून तक जल संसाधन विभाग के अभियंता कटाव निरोधी कार्य को पूर्ण नहीं कर पाए थे।

पूर्व मंत्री के आदेश के बाद भी ब्रह्मोत्तर बांध की नहीं हुई मरम्मत

गाेपालपुर प्रखंड मुख्यालय सहित कई गांव को कोसी नदी के बाढ़ से सुरक्षित करने वाले ब्रह्मोत्तर बांध जर्जर स्थिति में हैं। इससे गाेपालपुर प्रखंड मुख्यालय सहित कई गांवाें पर बाढ़ का खतरा बरकरार है। ब्रह्मोत्तर बांधा की मरम्मत के लिए पूर्व जल संसाधन मंत्री ललन सिंह और प्रधान सचिव ने विभाग को आदेश दिया था। इसे लेकर 10 लाख 50 हजार रुपये का इस्टीमेट बनाया गया था। पर आज भी ब्रह्मोत्तर बांध जर्जर स्थिति में है। बांध की मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति की गई।

बांध की मरम्मत का कार्य मनरेगा के तहत किया जाना था। लेकिन पदाधिकारियों की उदासीनता के कारण बांध की स्थिति अभी भी जर्जर बनी हुई है। पूर्व प्रखंड बीससूत्री अध्यक्ष साकेत बिहारी ने 2017 में मनरेगा से काम कराया जा रहा था। जिसमें गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं हुआ जिससे यह बांध कोसी की दबाव से टूट सकती है। मनरेगा पीओ कौशल राय ने बताया कि हमारे आने की पूर्व का मामला है। और अभी बांध का काम मनरेगा से नहीं बल्कि किसी दक्ष एजेंसी से कराने का प्रस्ताव आया है।

गुणवत्तापूर्ण हुआ है काम : कार्यपालक अभियंता

इस्माइलपुर-बिंद टोली के बीच गंगा नदी में कटाव निरोधी कार्य करा रहे जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता अनिल कुमार ने कहा है कि कटाव निरोधी कार्य गुणवत्तापूर्ण किया गया है। वहीं ठेकेदार प्रकाश जैन ने कहा कि इस वर्ष कटाव निरोधी कार्य गुणवत्ता पूर्ण किया गया है। इस्माइलपुर बिंद टोली के बीच जो कार्य मिला था। उसे समय पर पूरा कर लिया गया है। इस बार कटावरोधी काम में कोई त्रुटि नहीं है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *