केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर विवादित बयान दिया है। राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री पर राफेल डील में घोटाला करने के आरोप का जवाब चौबे दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने राहुल की तुलना नाली के कीड़े से कर दी।

मेंटल हॉस्पिटल में कराएं इलाज

सासाराम में शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए चौबे ने कहा कि राहुल गांधी को सिजोफ्रेनिया डिजीज हो गया है। सिजोफ्रेनिया में रोगी दूसरे को पागल कहता है और खुद क्या है यह नहीं समझता। राफेल डील के बारे में उन्होंने प्रधानमंत्री को कहा कि वह झूठे हैं। मुझे इससे बहुत कष्ट हुआ। ऐसा वही व्यक्ति कह सकता है जो सिजोफ्रेनिया का मरीज हो। इनको मेंटल हॉस्पिटल में भर्ती कराना चाहिए। राहुल झूठी बातों का दुष्प्रचार कर प्रधानमंत्री पर कीचड़ फेंकने का काम कर रहे हैं। आज के कांग्रेस के अध्यक्ष का आकार नाली के कीड़े जैसा है।

जहर फैलाने की मिली है ट्रेनिंग

अश्विनी चौबे के बयान पर कांग्रेस नेता प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि इन्हें तो जहर फैलाने की ट्रेनिंग मिली है। अश्विनी पहले भी भांग खाकर जहरीले बयान दे चुके हैं। वह उसी विचारधारा के प्रोडक्ट हैं, जिसमें गंदगी सिखाई जाती है। उन्हें तो गोली देने की ट्रेनिंग मिली हुई है। मुझे तो उस दिन का इंतजार है जब चौबे ऐसी ही भाषा का इस्तेमाल बीजेपी के नेताओं के लिए करेंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *