नवगछिया : छठे चरण का चुनाव प्रचार सोमवार को शाम में थम जाएगा। यह जिले का पांचवा चरण होगा। इसके तहत नवगछिया और खरीक प्रखंड में वोट डाले जायेंगे। मतगणना 13 नवम्बर को बीएयू परिसर सबौर में होगी। सोमवार को मतदान दल योगदान करेंगे और उन्हें सामग्री दी जाएगी। मंगलवार को ईवीएम दिया जाएगा। दोनों प्रखंडों में सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गयी है।
Total Downloads: 102
खरीक प्रखंड में 172 और नवगछिया में 140 मतदान केन्द्र बनाया गया है। खरीक में दो जिला परिषद,17 पंचायत समिति सदस्य,13 मुखिया और सरपंच तथा 163 वार्ड सदस्य और पंच का चुनाव होना है। वहीं नवगछिया में एक जिला परिषद सदस्य,14 पंचायत समिति सदस्य,10 मुखिया और सरपंच तथा 134 पंच और वार्ड सदस्य का चुनाव होना है। नवगछिया के एक वार्ड में एक प्रत्याशी की मौत होने के चलते वार्ड सदस्य का चुनाव स्थगित कर दिया गया है। मतदानकर्मियों का रेंडमाइजेशन का काम कर लिया गया है। इसके तहत मतदानकर्मियों को बूथ की जानकारी दे दी गयी है।

आठवें चरण में नाथनगर और सबौर में मतदान होना है। सोमवार को नाम वापसी का अंतिम दिन है। उसी दिन प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा। मतदान 24 नवम्बर को होगा। नौवें चरण के नामांकन पत्रों की जांच सोमवार को होगी। तीन नवम्बर तक प्रत्याशी नाम वापस ले सकेंगे। पीरपैंती प्रखंड में मतदान 19 नवम्बर को होगा। डीएम ने सभी विभागों को पत्र भेजकर मतदान पदाधिकारी और कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।

