नवगछिया। बरौनी-कटिहार रेलखंड में दीपावली और छठ पूजा के मौके पर चार पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। ट्रेन सं. 09634 दिल्ली से कटिहार एवं 09633 कटिहार से दिल्ली चलेगी, जिसमें सभी अठारह बोगी साधारण द्वितीय श्रेणी की रहेगी। ट्रेन सं. 09632 आनंद विहार से जोगबनी और 09631 जोगबनी से आनंद विहार तक जिसमें सभी अठारह बोगी साधारण द्वितीय श्रेणी की होगी।

ट्रेन सं. 09636 दिल्ली से कटिहार एवं 09635 कटिहार से दिल्ली तक चलेगी। जिसमें शयनयान श्रेणी की तीन बोगियां सहित 11 साधारण द्वितीय श्रेणी के और दो कुर्सीयान बोगी रहेगी। ट्रेन सं. 09644 आनंद विहार से कटिहार 09643 कटिहार से आनंद विहार तक चलेगी। जिसमें सभी अठारह बोगी साधारण द्वितीय श्रेणी की होगी।


यह जानकारी देते हुए भाजपा जिला मंत्री मुकेश राणा ने बताया कि उक्त सभी ट्रेनों का ठहराव नवगछिया स्टेशन पर भी होगा। इसके अलावा और भी छठ पूजा स्पेशल ट्रेन चलायी जाएगी। वहीं स्टेशन अधीक्षक एनके तिवारी ने बताया कि चारों स्पेशल ट्रेनों का ठहराव नवगछिया में होगा। इसकी जानकारी आ गयी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *