जिले में एक आरजेडी विधायक के पिता के श्राद्घ का कार्यक्रम था. इस कार्यक्रम में ‘फेविकॉल’ जैसे गाने पर ठुमके लग रहे थे. वीडियो में लोग मस्ती के साथ झूम और गा रहें हैं. जी हां! चौंकिए नहीं. ठुमका लगाने का ये वायरल वीडियो आरजेडी विधायक शक्ति यादव के घर का है.

दरअसल, यहां बार बालाओं द्वारा लागए जा रहे ठुमके किसी पूजा या कार्यक्रम का नहीं है, बल्कि राजद विधायक शक्ति यादव के पिता के निधन के बाद उनके पैत्तिक गांव विरनामा की है. यहां विधायक जी के पिता के निधन के बाद एक दिन पुर्व ब्रह्मभोज का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में कई नेता भी आमंत्रित थे.

एक दिन पहले मीसा भारती भी हुईं थी शामिल

बताया जाता है कि इस कार्यक्रम में राजद नेत्री और लालू यादव की पुत्री मीसा भारती ने भी शिरकत किया था. उसके एक दिन बाद गांव में संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बार बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए.

मंच पर थे राजद नेता

बता दें कि 90 वर्ष की आयु में विधायक के पिता का निधन हुआ था. इसके बाद राजद विधायक ने अपने पैत्रिक निवास पर इस कार्यक्रम आयोजन किया था. वहीं, बार बालाओं के ठुमके के दौरान मंच पर राजद के हिलसा प्रखंड अध्यक्ष नवल यादव भी मौजूद दिख रहे हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *