नवगछिया : सवर्ण आरक्षण के विरोध में राजद समेत यूपीए गठबंधन द्वारा मंगलवार को आहूत ‘भारत बंद’ नवगछिया में बेअसर रहा. नवगछिया बाज़ार में दुकानें खुली रही. लोगों ने ख़रीक बाजार समेत अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद करने और कराने में अभिरुचि नही ली.इस संदर्भ में भूमिहार (ब्राह्मण) महासभा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सह युवा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई0 विक्रांत वैभव ने कहा कि राजद सहित विपक्ष की 22 पार्टियों का भारत बन्द पूरी तरह से असफल रहा है. केवल सडक पर गुंडयी देखने को मिला.
राजद के नेता तेजस्वी यादव सहित 22 विपक्षी दल ने सवर्ण आरक्षण का विरोध करके अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने का काम किया है. जनता निश्चित रूप से इन्हें सबक सिखाएगी. उन्होंने कहा कि शिक्षा, सेवा, रक्षा और न्यायपालिका में आरक्षण नहीं देना चाहिए अन्यथा अनपढ़ लोग भी जज कर्नल एवं प्रोफेसर बन जाएंगे. ई वैभव ने कहा कि 2011 चुनाव में लालू प्रसाद ने प्रमुखता से गरीब सवर्णों को 10% आरक्षण देने का मुद्दा उठाया था. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुंगेर से पटना पद यात्रा के बाद हर जगह सम्बोधन में कहा था कि सवर्णों को 10% आरक्षण मिलना ही चाहिए.

उन्होंने आश्वासन दिया था कि सत्ता में आते ही गरीब सवर्णों को 10% आरक्षण देंगे लेकिन उन्ही के पुत्र तेजस्वी यादव सवर्णों के 10% आरक्षण का विरोध करके यह साबित कर दिया है कि उनका आश्वासन जुमला था. राजद का असली चेहरा जनता फिर से देख रही है. ई वैभव ने बताया कि तेजस्वी के पास कोई मुद्दा नहीं है, वे आज बेकफुट पर खडे हैं. इसलिए आरक्षण के नाम पे बैकवर्ड, फॉरवर्ड एवं दलित करके जातीय उन्माद फैलाना चाह रहें हैं. युवा राजद का प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि भारत बंद सभी जगहों पर असरदार रहा.


