इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा 2021 में शामिल परीक्षार्थी अपने अनिवार्य या अतिरिक्त की भाषा विषय की परीक्षा 9 फरवरी और 13 फरवरी को देंगे। जिन परीक्षार्थियों ने भाषा विषय-2 के तहत किसी एक विषय को अनिवार्य विषय रूप में चुना है और उनके एडमिट कार्ड में गलती से परीक्षा की तिथि 13 फरवरी दर्ज है, उनकी परीक्षा 9 फरवरी को पहली पाली में ही होगी। इस संबंध में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से सूचना जारी की गई है। समिति की ओर से केंद्राधीक्षकों, नोडल अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी को पत्र जारी कर दिया गया है।
Total Downloads: 460
कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के वैसे परीक्षार्थी, जिनके द्वारा भाषा-2 के तहत उर्दू, मैथिली, संस्कृत, प्राकृत, मगही, भोजपुरी, अरेबिक, पर्सियन , पाली और बंगला विषय में से किसी एक का चयन अनिवार्य विषय के रूप में किया गया है तो उस विषय की परीक्षा पूर्व से तय परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 9 फरवरी को प्रथम पाली में होगी। वहीं वैसे परीक्षार्थी, जिनके द्वारा अतिरिक्त विषय के अंतर्गत उर्दू, मैथिली, संस्कृत, प्राकृत, मगही, भोजपुरी, अरेबिक, पर्सियन, पाली और बंगला विषय में से किसी एक का चयन किया गया है, उन विषयों की परीक्षा निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम के तहत 13 फरवरी को प्रथम पाली में होगी।

बोर्ड ने जारी किया संशोधित एडमिट कार्ड
कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के वैसे परीक्षार्थी, जिनके द्वारा भाषा विषय-2 के तहत उर्दू, मैथिली, संस्कृत, प्राकृत, मगही, भोजपुरी, अरेबिक, पर्सियन, पाली और बंगला विषयों में से किसी एक का चयन अनिवार्य विषय के रूप में किया गया है, लेकिन उनके जारी प्रवेश पत्र में तकनीकी त्रुटि के कारण परीक्षा की तिथि 9 फरवरी को प्रथम पाली के स्थान पर 13 फरवरी को प्रथम पाली दर्ज है, उनकी परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 9 फरवरी को ही प्रथम पाली में होगी। समिति की ओर से परीक्षा संबंधित जानकारी समिति की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। संशोधित प्रवेश पत्र भी समिति की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है।

