इस्माइलपुर प्रखंड से मालती देवी प्रमुख व उपप्रमुख सिकेंन्द्र मंडल दोनों निरर्विरोध निर्वाचित किये गये हैं.

मालती देवी के प्रस्तावक सिकंदर मंडल और समर्थक सविता कुमारी बनी. उनके विरोध में कोई प्रत्याशी सामने नहीं आया. दूसरी तरफ उपप्रमुख पद पर निार्विरोध सिकंदर मंडल भी निर्विरोध निर्वाचित किये गये हैं. सिकंदर के विरोध में कुल तीन प्रत्याशी ने नामांकन दिया लेकिन किसी भी प्रत्याशी को प्रस्तावक व समर्थक नहीं मिला.

नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को दी बधाई
लोजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रवेश कुमार यादव, शत्रुघन यादव, अनमोल यादव, आदित्य कुमार, ध्रुव कुमार मंडल आदि ने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई और शुभकामना दी है.

