भागलपुरः भागलपुर में बम, गोली, कट्टा और शराब ये सभी अभी तक बरामद हो रहे थे। आज भी हुए, कल भी हुए थे और आने वाले कल के लिए पुलिस तैयार है ही। जिस तरह से हथियारों से लेकर बम की बरामदगी जिले से हो रही है। ये कहना गलत नहीं कि जिला उड़ता भागलपुर बनने की कगार पर है। हां, ऐसा इसलिए भी क्योंकि अब तो यहां बड़े पैमाने पर ब्राउन शुगर की बरामदगी भी होने लगी है। सोमवार को एक किलो ब्राउन शुगर की बरामदगी सबौर से हुई है। जिसकी कीमत तकरीबन दस लाख रुपये आंकी गई है।

ब्राउन शुगर के साथ पांच तस्कर की गिरफ्तारी की गई है। सबौर पुलिस ने छोटे ब्राउन शुगर के तस्करों को गिरफ्तार कर, उनसे पूछताछ के बाद शहर के बड़े माफिया को धर दबोचा है। हालांकि, आधिकारिक स्तर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है। सिटी एसपी ने बताया कि डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इसकी पूरी जानकारी देंगे।

ब्राउन शुगर की कीमत तकरीबन 10 लाख बताई जा रही है। ब्राउन सूगर ढालकोला बंगाल से लाया जाता है। 1 ग्राम 500 रुपये की कीमत में बेचा जाता है। छोटे तस्कर 6000 में पोटला खरीदता है। एक पोटला में 4 ग्राम रहता है। भागलपुर शहर में खुदरा ब्राउन शुगर की खरीद फरोख्त तेज है।

सबौर, जीरोमाइल, लोदीपुर, गोराडीह मैं छोटे तस्करों को बेचता है। ग्राउंड स्तर के छोटे तस्कर तीन-चार मिलीग्राम की पुड़िया बनाते हैं। 6000 से 65 सौ मैं खरीदे गए पोटला से 40 पड़िया बनाई जाती हैं और इसे खपाया जाता है। एक पुड़िया की कीमत 200 रुपये तक रहती है। गिरफ्तार किए गए तस्करों में हबीबपुर निवासी मोहम्मद गुलाब मोहम्मद, तनवीर मोहम्मद, अथर जोकसर निवासी पंकज साह, सबौर निवासी गौतम कुमार और एक अन्य है

इनपुट : जागरण

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *