img_20160922_413

नवगछिया : नवगछिया के बिहारी बाबू धर्मशाला में नवगछिया अनुमंडल स्तरीय राष्ट्रीय जनता दल की बैठक अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संजय मंडल की अध्यक्षता में हुई. आगामी दो दिवसीय 28 एवं 29 तारीख को उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जी के भागलपुर दौरे को सफल बनाने के लिए विस्तारपूर्वक चर्चा की गई. उप मुख्यमंत्री के दो दिवसीय कार्यक्रम में 28 तारीख को दिन के 1:00 बजे लोकमानपुर पुल का शिलान्यास बाबा विशु राउत पुल के निकट होना है. 29 तारीख को सैंडिस कंपाउंड के मैदान में दिन के 1:00 बजे जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे बैठक में संबोधन के दौरान माननीय सांसद बुलो मंडल जी ने कहा कि प्रत्येक प्रखंड एवं पंचायत अध्यक्ष बैठक कर प्रचार-प्रसार का कार्यक्रम शुरु करें. उन्होंने कहा कि तेजश्वी यादव में बिहार का भविष्य दिखाई देता है. बिहार के भावी मुख्यमंत्री तेजश्वी यादव ही होंगे. जिलाध्यक्ष तिरुपति नाथ ने कार्यकर्ताओं को आने की सुविधा दी जाएगी. कार्यक्रम की सफलता के लिए कार्यक्रम के 2 दिन पूर्व हरेक पंचायत में गांव-गांव जाकर मेकिंग करवाई जाए. बैठक में मुख्य रुप से मोहम्मद शमशेर, दिलीप यादव, मनोज यादव, शैलेश यादव, मोहम्मद उस्मान, वीरेंद्र यादव, कैलाश यादव, नंदू यादव, कमलेश्वरी मंडल, अशोक यादव, धर्मेंद्र यादव एवं अन्य वक्ताओं ने बैठक को संबोधित किया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *