नवगछिया : खरीक उत्तरी के जिला पार्षद कोंग्रेस नेता गौरव राय ने खरीक प्रखंड में हो रहे कूपन वितरण के अव्यवस्था पर अनुमंडल अधिकारी नवगछिया से फोन पर बात कर वितरण के दौरान हो रही जनता की परेसानी के बारे में बताया. श्री राय ने कहा की कूपन वितरण प्रखंड में न होकर पंचायत में होना चाहिए. पदाधिकारी पंचायत में जाकर सार्वजानिक स्थान पर कूपन वितरण करे श्री राय ने कहा की प्रखंड मुख्यालय में पिछले दिनों से हो रहे कूपन वित्रन के दौरान आम जनता को काफी परेसानी हो रही है. वृद्ध लोगो को और परेसानी हो रही है कल भी कई महिला बेहोस हो गयी थी और ऐसी स्तिथि है की कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है. श्री राय को अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा की वः इन बातो पर गंभीरता पूर्वक विचार करेंगे.

