मध्य प्रदेश से अपराध कर फरार होनेे वालों की सूची में भागलपुर व नवगछिया के 13 बदमाशों के नाम हैं। एमपी पुलिस ने बिहार पुलिस के मुखिया को पत्र लिख गिरफ्तारी में सहयोग करने का अनुुरोध किया है। ये जालसाजी, आर्म्स एक्ट, लूट आदि केसों में एमपी के अलग-अलग जिलों के थानों के फरारी हैं। एडीजी के पत्र के अालोक में भागलपुर एसएसपी ने जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, इंस्पेक्टर को इन अपराधियों की सूची भेज कर गिरफ्तार करने को कहा है। भोपाल, बुरहानपुर, इंदौर, होशंगाबाद, मंडला, सतना, जबलपुर, रामनगर, कटनी आदि जिले में हुए वारदातों में अपराधियों की संलिप्तता है। एमपी पुलिस के रिकॉर्ड में 2004 से ही कुछ बिहारी अपराधी फरार हैं।

भोपाल, बुरहानपुर, इंदौर, होशंगाबाद, मंडला समेत कई जिले में की हैं वारदातें

हरियाणा पुलिस ने भी बिहार के 53 भगोड़े अपराधियों की जारी की है सूची

हरियाणा पुलिस ने भी 53 भगोड़ेे बिहारी अपराधियों की सूची जारी की है। इसमें पूर्व बिहार के ज्यादातर अपराधी हैं। हरियाणा के हिसार जिले में बिहारी अपराधियों ने सर्वाधिक क्राइम किया है। हरियाणा पुलिस ने बिहार के डीजीपी को पत्र लिखकर इन अपराधियों की गिरफ्तारी का अनुरोध किया है। इन 53 अपराधियों में आठ भागलपुर समेत पूर्व बिहार के अलग-अलग जिलों के हैं।

एडीजी मुख्यालय ने भागलपुर के आईजी समेत भागलपुर, खगड़िया, जमुई, बेगूसराय, मुंगेर आदि जिलों के एसपी-एसएसपी को इसकी जानकारी दी है। बिहार के कई अपराधी हिसार जिले में वारदात कर फरार हो चुके हैं। अधिकांश अपराधी जमानत मिलने के बाद पेशी पर नहीं आए। इस कारण अदालत ने उन्हें भगौड़ा घोषित कर दिया है। ऐसे अपराधियों की सूची तैयार करके संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षकों को भेजी गई है। केवल भागलपुर ही नहीं, बिहार के अन्य कई दूसरे शहरों में सूची भेजी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *