तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश से उठे चक्रवाती तूफान फेथाई का असर सोमवार को भागलपुर में भी पड़ा। सुबह से उत्तर पूर्वी हवा 6 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बही। आसमान बादलों से ढक गया। बर्फीली हवाओं ने शहरवासियों को ठंडक का अहसास करवाया।

शाम करीब 6.15 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और बूंदाबांदी शुरू हो गई। देर रात तक हुई बूंदा-बांदी ने हवा में नमी घोल दी और पारा गिर पड़ा। 24 घंटे में ही अधिकतम तापमान में 4.4 डिग्री की गिरावट हुई। रविवार को जहां अधिकततम तापमान 26.6 डिग्री था, सोमवार को 22.2 डिग्री पहुंच गया। हालांकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई। मौसम विभाग ने रविवार की तुलना में सोमवार को न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री दर्ज किया।

मौसम वैज्ञानिक विरेन्द्र कुमार ने बताया कि 18 दिसम्बर तक मौसम का मिजाज इसी तरह रहेगा। आकाश में बादल छाए रहने की संभावना है। बूंदा-बांदी हो सकती है। उन्होंने बताया, 19 दिसम्बर से शहर के मौसम में और तब्दीली होगी। ठंड बढेगी। हवा में भी कनकनी रहेगी। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि सोमवार को तामिलनाडु और अंध्रप्रदेश से उठे चक्रवाती तुफान फेथाई का असर रहा। सुबह से बादल छाये रहे हैं, उसके बाद शाम को हुई बारिश के कारण ठंड बढ़ गई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *