नारायणपुर – कटिहार-बरौनी रेलखंण्ड के नारायणपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी समपार पर आए दिन ऑटो चालकों की मनमानी से महाजाम की समस्या बनी रहती है साथ ही केबिन मैन एवं जीआरपी के जवान परेशान दिख रहते हैं.उस समय जब ट्रेन गुजरती है केबिन मैन के द्वारा फाटक लगाया जाता है.तो ऑटो चालक पैसेंजर से लदे ऑटो को आधा फाटक गिरने के बावजूद समपार के अंदर प्रवेश कर जाते हैं जिसको लेकर समस्या उत्पन्न होते हैं और कभी भी बड़ा हादसा हों सकता है.ऑटो चालक लोकल होने के कारण रेलवे कर्मी को तरजीह नही देते हैं इसको लेकर बराबर दोनों के बीच नोकझोंक भी होते रहता हैं. ऑटो चालक की मनमानी इतनी की केबिन मैन से मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं.

Whatsapp group Join

केबिन मैन मिथलेश कुमार और अमरनाथ द्वेवदी ने बताया की ऑटो चालकों की मनमानी के खिलाफ कई बार जीआरपी बिहपुर को लिखा गया है परन्तु ऑटो चालको पर कोई शिकंजा कस कार्यवाई नही की गई जिससे दिन प्रतिदिन इसकी मनमानी बढ़ती जा रही है. ऑटो चालक द्वारा रेलवे समपार पर दोनों और से हमेशा ऑटो लगाकर सवारी बैठाया जाता है. जिससे प्रतिदिन रेलवे समपार के बीच दोनों तरफ से गाड़ी फंस जाती है और घंटो लंबी जाम लगने से महाजाम की समस्या उत्पन्न होती है. और ट्रेनों की आवाजाही बाधित होती है.जाम हटने तक ट्रेन को रेल समपार से पहले घंटों ब्रेक करना पड़ता है.ऑटो चालको की मनमानी को रोकने के लिए इस समपार पर जीआरपी की तैनाती नही की गई.

इस तरह अगर ऑटो चालक की मनमानी चलती रही तो कभी भी ट्रेन की चपेट में आकर कोई बड़ी हादसा हो सकती है.इस हादसे की जिम्मेवारी कौन लेगा.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार कों ट्रेन गुजरने के दौरान केबिन मैन के द्वारा फाटक गिराया जा रहा था. तभी एक चालक ने सवारियों से भरी प्रिंस लिखा ऑटो नंबर बीआर 10 पी ए 8796 को बायजबरन समपार में प्रवेश कर दिया और केबिन मैन मिथलेश कुमार कों गाली गलौज कर देख लेने की धमकी तक दे डाली.वहीं स्टेशन प्रबंधक रामचन्द्र मंडल नें बताया की जीआरपी को कई बार दुरभाष के माध्यम से एवं लिखित दिया गया है.

नारायणपुर में में जीआरपी पोस्ट होने के बावजूद ऑटो चालकों पर करवाई नही हो रही है. जीआरपी जवान एवं आरपीएफ जवान सिप्ट वाईज अगर समपार पर तैनात रहे तो ऑटो चालकों पर शिकंजा कसा जा सकता है.वहीं बिहपुर जीआरपी थानाध्यक्ष रामाशीष प्रसाद ने बताया कि बल में कमी को लेकर नारायणपुर में मात्र दो जीआरपी जवान तैनात है.वहीं बिहपुर आरपीएफ इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया की ऑटो चालक की मनमानी मेरे संज्ञान में नही था, जल्द हीं रेल समपार पर आरपीएफ की तैनाती कर चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *