खरीक : खरीक प्रखंड के हाई स्कूल बहत्तरा में गुरूवार को बीती रात अज्ञात चोरों ने कार्यालय व शिक्षक कक्ष का ताला तोड़कर कई महत्वपूर्ण सामानों की चोरी कर लिया है. इस बाबत विद्यालय के रात्रि प्रहरी ने मामले की लिखित सूचना परवत्ता थाने में दी है.

Whatsapp group Join

प्राचार्य के अनुसार चोरों ने विद्यालय के कार्यालय व शिक्षक कक्ष का ताला तोड़कर साउंड सिस्टम, एंपलीफायर, माइक, साउंड बॉक्स, स्टेबलाइजर, इनवर्टर, बैटरी, वाद्य यंत्र, हारमोनियम, तबला, ढोलक, खेल के कई तरह की सामग्री वह कई आवश्यक कागजात चुरा लिया है.

प्राचार्य का कहना है कि जिस वक्त विद्यालय में चोरी हुई उस वक्त विद्यालय में रात्रि प्रहरी की भी तैनाती थी. लेकिन पूछने पर पता चला है कि रात्रि प्रहरी गहरी नींद में सोया हुआ था. वारदात का उसको कुछ पता नहीं चल पाया. रात्रि प्रहरी के लिखित आवेदन पर मामले की प्राथमिकी परबत्ता थाने में दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुट गई है. बताते चलें कि इस विद्यालय में चोरी का इतिहास पुराना है. विगत वर्षों में भी यहां चोरी की घटनाएं होती रही हैं

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *