कटिहारः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों का प्रेम इस गांव में देखने को मिला है. यहां ग्रामीणों ने एक मंदिर में प्रधानमंत्री की प्रतिमा स्थापित की है. प्रतिमा स्थापना से कोई विवाद ना पैदा हो इसलिए इन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी है.
Total Downloads: 354
दरअसल, पूरा वाक्या सूबे के कटिहार जिले के आजमनगर प्रखण्ड के सिंघारोल गांव का है. यहां स्थानीय ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपनी भक्ति दिखाते हुए उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित की है. फिलहाल यह प्रतिमा फूस के हनुमान मंदिर में भगवान की प्रतिमा के साथ रखी गई है.

गांव के लोगों का कहना है कि इसे बाद में मोदी मंदिर में रखे जाने की योजना है. प्रतिमा स्थापना से कोई विवाद पैदा न हो, इसलिए ग्रामीण मीडिया से परहेज कर रहें हैं.
गौरतलब है कि कटिहार का आजमनगर प्रखण्ड, प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र में आता है. यहां से बीजेपी के विनोद कुमार सिंह विधायक हैं. नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में खान एवं भूतत्व मंत्रालय का काम देख रहें हैं मंत्री विनोद कुमार सिंह 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रबल दावेदार भी हैं.

