डेढ़ साल के बच्चे का बार-बार रोना पिता को नागवार गुजरा और उसने अपने बेटे को जहर दे दिया जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना पोठिया ओपी क्षेत्र के दियारा चांदपुर गांव की है। बताया जाता है कि मुन्ना मंडल अपने डेढ़ वर्षीय बेटे जुगमीत कुमार के रोने से परेशान हो गया और जहर दे दिया। जब मां पूनम देवी को जहर पिलाने की जानकारी मिली तो वह बच्चे को लेकर उप स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए पहुंची, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घाेषित कर दिया। पूनम देवी ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस की बात सुनकर मुन्ना मंडल मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

पुलिस मुन्ना मंडल की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पूनम देवी ने बताया कि शुक्रवार की रात 8 बजे वह बच्चे को सुलाकर गाय का दूध निकालने के लिए गई थी। इस दौरान मुन्ना मंडल बच्चे के पास बैठे हुए थे। जब वह दूध लेकर वापस घर पहुंची तो देखा कि बच्चा बेसुध हालत में मुन्ना के गोद में पड़ा हुआ है और उसके हाथ में एक बोतल रखी हुई थी। वह कुछ समझ पाती इससे पहले ही बच्चे की हालत काफी बिगड़ने लगी। वह बच्चे को लेकर उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

पोठिया ओपी थाना अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार राय ने बताया कि महिला ने बच्चे की मौत के लिए अपने पति को जिम्मेदार ठहराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा होगा कि बच्चे की मौत कैसे हुई है। आरोपी पिता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *