कटिहार में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार जीजा-साला की मौत हो गई। घटना कुरसेला थाना क्षेत्र के कबीर मठ के पास की है। शनिवार देर रात हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। घायल जीजा को इलाज के लिए सदर अस्पताल पूर्णिया भेजा गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद पिकअप लेकर चालक फरार हो गया। उसके तलाश में छापेमारी की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मृतक की पहचान कोढ़ा थाना क्षेत्र के फुलवरिया निवासी विजय कुमार साह (28) और उसके साले धर्मेंद्र कुमार शाह (30) के रूप में हुई है।

परिजनों ने बताया कि विजय, धर्मेंद्र के साथ शनिवार देर रात बाइक से भागलपुर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही पिकअप वैन ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विजय ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि विजय कुमार ई रिक्शा चलाने का काम करता था। वह अपने पीछे बेटी और पत्नी को छोड़ कर चला गया। वहीं, धमेंद्र शादीशुदा नहीं है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *