भागलपुर जिले में रविवार को तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिला है। जहां ट्रक के चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हुई है। घटना को सूचना मिलते ही मौके पर परिजन और स्थानीय ग्रामीणों ने बच्चे का शव सड़क पर रख कर जाम कर दिया है।
Total Downloads: 102
वहीं घटना के संबंध में आक्रोशित लोगों ने बताया कि सबौर थाना क्षेत्र के वंशी टिकर मोड़ के पास तेज रफ्तार से ट्रक जा रहा था। इसी बीच सड़क पार कर रहे एक मासूम बच्चा ट्रक के चपेट में आ गई। जहां मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई।
मृतक बच्चे की पहचान वंशी टिकर के निवासी सुनील पासवान के पांच वर्षीय पुत्र नवनीत के रूप में हुई है। घटना के बाद लोगों ने मुआवाजा को लेकर बाईपास सड़क मार्ग को जाम कर दिया है। इधर, मौके पर सबौर थाना और लोदीपुर थाना की पुलिस पहुंचकर लोगों को शांत कराने का प्रयास कर रही है।

