कटिहार में शुक्रवार को मोहना ठाकुर और सुनील यादव गैंग के बीच गैंगवार हुआ। दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। इसमें 5 लोगों के मारे जाने की खबर है। पुलिस ने घटनास्थल से एक शव बरामद किया है।

सूचना के मुताबिक विवाद एक जमीन को लेकर था। इसमें दोनों गुटों के बीच पहले झगड़ा हुआ और फिर फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग में एक गोली पुलिस को भी लगने की सूचना है। एक रिटायर फौजी को भी गोली लगी है।

मोहन ठाकुर और सुनील यादव गैंग के बीच दियारा क्षेत्र में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर काफी लंबे समय से गैंगवार चलता रहा है। मौके पर बरारी और सेमापुर पुलिस पहुंच गई है। सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

फायरिंग के बाद पहुंची पुलिस को मौके से एक शव मिला है।
फायरिंग के बाद पहुंची पुलिस को मौके से एक शव मिला है।

कटिहार के पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार ने बताया है कि एक को गोली लगने की सूचना है। घायल का नाम अरविंद बताया जा रहा है। तीन थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची है और जांच-पड़ताल कर रही है। पुलिस के अनुसार अपराधी घायलों को अपने साथ ले गए हैं। साथ ही शवों को भी हटा दिया गया है।

फायरिंग के बाद पुलिस घायलों और शवों की तलाश कर रही है।
फायरिंग के बाद पुलिस घायलों और शवों की तलाश कर रही है।

स्थानीय लोगों की माने तो दियारा क्षेत्र में पहले भी कई बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। बरारी प्रखंड क्षेत्र में शुरू से ही दियारा क्षेत्र की समस्या अहम रही है। प्रशासन की तरफ से कई कोशिशों के बीच अब तक दियारा के आतंक से किसानों को निजात नहीं मिल पाई है। घटना के बाद प्रखंड के दियारा क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *