बिहार में कटिहार रेल खंड के पास सोमवार को एक भयंकर हादसा हो गया। यहां पर ट्रेन की चपेट में एक गर्भवती महिला आ गई, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 192
जानकारी के मुताबिक यह हादसा कटिहार रेल खंड के महेशखूंट केबिन ढाला 25सी के पश्चिम पोल संख्या 105/19 के पास डाउन लाईन पर हुआ। यहां एक गर्ववती महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। जिसकी वजह से महिला सहित उनके गर्भ मे पल रहे करीब छह माह के शिशु की मौत हो गई।


हालांकि महिला की अब तक पहचान नहीं हो पाई है।
घटना के बाद क्षेत्र मे सनसनी फैल गई। घटना बाद महेशखूंट रेल थानाध्यक्ष ने बताया की शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। महिला कहां की है पता चल सका है। मामले की छानबीन की जा रही है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

