नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के श्रीपुरम में चल रहे तीन दिवसीय राम धुन कार्यक्रम के मौके पर गोली फायरिंग करने एवं महिला को गोली लगने के मामले में नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. प्राथमिकी दर्ज करने के साथ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक कुंदन कुमार सिंह पिता बाबूपूजन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. प्राथमिकी घायल महिला रंजना देवी पति रोहित सिंह घर श्रीपुर डोभरा टोला के बयान पर दर्ज की गई है.

महिला ने अपने बयान में बताया है कि गांव में चल रहे रामधुन के हवन कुंड में तील, जो, धूप, लकड़ी डालने के लिए करीब 11 बजे दिन में घर से निकली थी. हवन कुंड में तील, जो, धूप डालने के बाद चल रहे रामधुन को देख रही थी. इसी दौरान करीब 12 बजे कुंदन कुमार सिंह पिता बाबूपूजन सिंह हाथ में हथियार लिए हुए आया और आकाश की ओर गोली फायरिंग कर दिया.

गोली फायरिंग किए जाने के बाद गोली स्कूल के छज्जे में जा लगी और वह घूम कर मेरे सीने में लगी. जिससे मैं वहीं पर गिर गई. उसके बाद ग्रामीणों ने मुझे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया. वहीं नवगछिया थानाध्यक्ष संजय कुमार सुधांशु ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. आरोपी युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार युवक को रविवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाएगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *