भागलपुर| एनएच से भारी वाहनों का दबाव कम करने के लिए कहलगांव से नवगछिया के बीच गंगा में मालवाहक जहाज चलेंगे। सरकार ने इसकी अनुमति शुक्रवार को दे दी।

भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण की ओर से एनएच पर भार कम करने और ढुलाई की लागत कम करने के लिए राजमहल से भागलपुर के बीच (राजमहल-मानिकचक, साहिबगंज-मनिहारी और कहलगांव -तीनटंगा) टर्मिनल निर्माण और जहाजों का परिचालन होगा।

जिला प्रशासन ने हरी झंडी दे दी है। डीएम प्रणव कुमार ने बताया, सर्वे का काम करवाया गया है। बटेश्वर स्थान से तीनटंगा के बीच गंगा में 1.5 किलोमीटर की दूरी होगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *