भागलपुर | सूचना व प्रौद्योगिकी मंत्री सह कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद शनिवार को भागलपुर आएंगे। यहां टाउन हॉल में कार्यक्रम होगा। वह सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) का शिलान्यास करने आएंगे। उनके साथ केंद्रीय राज्य मंत्री अजय प्रकाश सावहनेय और मंत्रालय के सचिव डॉ. ओंकार राय भी आएंगे। सूबे के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी भी शिरकत करेंगे।

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज हुसैन के भी कार्यक्रम में शिरकत करने की संभावना है। मंत्री रविशंकर प्रसाद हैलीकॉप्टर से सुबह दस बजे भागलपुर पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 10.30 बजे टॉउन हॉल में एसटीपीआई का शिलान्यास करेंगे। फिर दोपहर डेढ़ बजे यहां से हैलीकॉप्टर से मोतिहारी रवाना हो जाएंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *