भागलपुर |एनएच से भारी वाहनों का दबाव कम करने के लिए कहलगांव से नवगछिया के बीच गंगा में मालवाहक जहाज की सेवा शुरू करने की दिशा में पहल तेज हो गई है। शुक्रवार की शाम साढ़े चार बजे मुख्य सचिव वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इस पर चर्चा करेंगे। इसके बाद इस पर निर्णय लिया जाएगा। इसके साथ ही एक दिन पहले जिला परिवहन पदाधिकारी ने पटना जाकर इस मसले पर परिवहन विभाग के सचिव से बात की।
Total Downloads: 115
इसमें बताया गया कि मालवाहक जहाज चलाना क्यों जरूरी है। उनको स्थिति से अवगत कराया गया। साथ ही अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण की ओर से रो-रो (आरओ-आरओ) के निर्माण के लिए प्रस्ताव दिया गया था। यानी मालवाहक जहाज चलाने के लिए कहलगांव व तीनटंगा की तरफ टर्मिनल निर्माण के लिए करीब छह एकड़ जमीन की मांग की गई थी।

इसको लेकर मुख्य सचिव से स्वीकृति मिलने के साथ ही जमीन प्रशासन की ओर से उपलब्ध करा दी जाएगी। प्राधिकरण के पास एक मालवाहक जहाज उपलब्ध है। एक खेप में करीब 20 ट्रक जा सकता है। यह मालवाहक जहाज की सेवा 24 घंटे की होगी। यानी औसतन रोज 400 से 500 ट्रक आ-जा सकेंगे।

