दरभंगा:  कार्यपालक सहायकों की लिखित परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने समाहरणालय में बैठक की. इस दौरान उन्होंने केंद्राधीक्षकों को कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये साथ ही परीक्षा में पारदर्शिता रखने को कहा.

केंद्राधीक्षकों और अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने से पहले सख्ती से परीक्षार्थियों की चेकिंग कर लें. परीक्षा के दौरान किसी के पास मोबाइल, ब्लूटूथ वाई-फाई गैजेट, कैलकुलेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं होना चाहिए. डीएम ने केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया कि वह परीक्षा में काम करने वाले वीक्षकों के लिए परिचय पत्र निर्गत करें.

बता दें कि कार्यपालक सहायकों के लिखित परीक्षा के लिए जिले में 27 परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं और यह परीक्षा कल दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक चलेगी. परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू रहेगी, और वरीय पदाधिकारियों द्वारा नियमित रुप से परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण भी किया जाता रहेगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *